नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में हवन व जाम्भाणी हरिकथा 27 नवंबर से

schol-ad-1


आचार्य संत डा. गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री कथा को संबोधित करेंगे


अनोखा तीर, हरदा।
नीमगांव स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में 27 नवंबर से हवन और जाम्भाणी हरिकथा एवं शब्दवाणी यज्ञ के साथ अगहन महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके लिए मंदिर का आकर्षक रंग रोगन कर सजाया गया है। इस आयोजन में विश्नोई संत आश्रम नेमावर के महंत स्वामी भगवानप्रकाश व श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर नीमगांव के महंत स्वामी हनुमानदास महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा के सचिव पूनमचंद पंवार ने बताया कि मंदिर में अगहन महोत्सव की तैयारियां कई दिनों से जारी है। समाज का अगहन महोत्सव का शुभारंभ 27 नवंबर को सुबह साढ़े 7 बजे हवन यज्ञ के साथ होगा। 1 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह साढ़े सात बजे से हवन यज्ञ किया जाएगा। 27 नवंबर से ही दोपहर डेढ़ बजे से आचार्य संत डा. गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री के मुखारबिंद से जाम्भाणी हरिकथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक किया जाएगा। सचिव पवार ने बताया कि 1 दिसंबर को कथा की पूर्णाहुति होगी। इसी दिन अगहन महोत्सव का समापन होगा और प्रसादी बांटी जाएगी। 30 नवंबर सुबह 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें समाज के 10 वर्ष के बच्चों के लिए मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। 30 नवंबर शाम 6 बजे से मंदिर से भगवान जम्भेश्वर की विशाल शोभयात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों होती हुई पुन: मंदिर में समाप्त होगी। इस दौरान शोभायात्रा का गांव में जगह जगह समाज के लोग फूल वर्षाकर व पूजा अर्चना कर स्वागत करेंगे। 30 नवंबर की रात 9 बजे से मंदिर में रात्रि जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा। सचिव पवार ने बताया कि प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं उच्च शिक्षा के अलावा खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले समाज के खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष आत्माराम पटेल व कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल ने समाज के लोगों से हवन यज्ञ और जाम्भाणी कथा में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Views Today: 6

Total Views: 260

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!