Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

अज्ञात वाहन की टक्कर से के युवक सिर में लगी गंभीर चोट, इन्दौर रेफर

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। रविवार को शाम करीब ५ बजे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिसे जिला अस्पताल में उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब ५ बजे इन्दौर रोड पर बजाज शोरूम के पास बंजरंग मंदिर के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवर्धन पिता प्रहलाद वर्मा उम्र ३५ वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक ३२ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन उपचार हेतु जिला अस्पताल में लेकर आए। जहां सिर में गंभीर चोट आने से डॉक्टर द्वारा उसे इन्दौर रेफर कर दिया गया है।

233 Views
What do you think?

Leave a Reply