30 वर्षीय महिला ने जहरीली दवा गटकी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा
। रविवार को एक 30 वर्षीय महिला ने अपने घर पर जहरीली दवा गटक ली। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण पति रामेश्वर नाथ बामनिया उम्र 30 वर्ष निवासी भादूगांव ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर ही जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिसकी सूचना मिलने पर गांव में रहने वाला उसका जीजा बिसन नाथ उसे जिला अस्पताल लेकर आया। अस्पताल पहुंचने पर महिला के जीजा ने  घटना की जानकारी महिला के पति को दी। महिला ने जहरीली दवा का सेवन किन कारणों किया इसका पता नहीं चल पाया है। जिला अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 352

Leave a Reply

error: Content is protected !!