अनोखा तीर, हरदा। खो खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 43वी राज्य स्तरीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता 16 से 18 नवंबर तक जबलपुर में संपन्न हुई। जिसमें हरदा बालिका टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और 43वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता अलीगढ़ यूपी में 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक संपन्न होगी। कोच मोनिका मेहता ने बताया कि हरदा टीम का शानदार खेल को देखते हुए खो-खो टीम में हरदा जिले की प्रिंसी उइके और तेजस्विनी ठाकुर का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल रामनिवास जाट, सलमा खान सचिन बरकड़े, तरुण लूनिया, पूजा बिश्नोई, सौरभ बरखडे, संदीप जोशी, विक्रांत अग्रवाल, नितिन, दर्शन खोरे, आनंद तिवारी, हेमलता मंडराई, प्रभु देवा, बसंत राजपूत, सौरभ तिवारी, गिरजा शंकर राजपूत, नितेश बादर, राजेश बीलिया, राजेश त्रिपाठी, रचित जैन नीरज लाठी, सुनील सेंगवा, अमित चार, दीपेश बिश्नोई, आशुतोष गोस्वामी, अंकित पुरोहित, पुरुषोत्तम आयुष उइके, संदीप सांखला, दीक्षा श्रीवास, राज गुर्जर, करण ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
खो-खो प्रतियोगिता में दो खिलाडिय़ों का चयन

Text Size:
424 Views
What do you think?




