Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा

3 पिकअप, एक छोटा हाथी में मिले 19 बैल

1 min read
Text Size:

-खंडवा के गांवों से महाराष्ट्र में गोवंश तस्करी; देशगांव पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

अनोखा तीर, खंडवा। बुधवार रात देशगांव चौकी पुलिस ने भोजाखेड़ी के पास घेराबंदी कर 4 वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों में 19 बैलों को भरकर वध के लिए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पशु क्रुरूता अधिनियम के तहत कार्रवाई की। चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे के मुताबिक, एएसआई संजय अहीर, आरक्षक रोहित रघुवंशी, सुभाष चौहान के साथ दबिश देकर पिकअप में आरोपी निलेश पिता जगदीश पालीवाल निवासी छिरवेल को पांच बैल ले जाते हुए पकड़ा। पिकअप में आरोपी हरिओम पिता कन्हैयालाल गुर्जर निवासी भिगावा के कब्जे से 6 बैल बरामद किए। इसी तरह पिकअप वाहन में आरोपी शुभम पिता अनोखीलाल राठौर निवासी छिरवेल को 4 बैल ले जाते हुए पकड़ा। एक अन्य वाहन छोटा हाथी को पकड़ा, जिसमें 4 बैल थे। आरोपी छोटा हाथी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सभी के विरूद्व गोवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रुरूता अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की है।

597 Views
What do you think?

Leave a Reply