शादी से घर लौट रहे दो भाईयों से मारपीट-सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मना रहे थे आरोपी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार-बुधवार की दरमियान रात १२ बजे शादी समारोह से अपने घर लौट रहे दो भाईयों के साथ छिपानेर रोड़ स्थित स्वागत गेट के पास विकास नगर की ओर सड़क पर कैक काट कर जन्मदिन मना रहे दस से पन्द्रह लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें देर रात जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार ग्वाल नगर विकास नगर का रहना वाला शुभम पिता दिनेश शर्मा उम्र २२ साल अपने रिश्ते के भाई सुरज पिता लोकेश शर्मा उम्र २२ साल के साथ एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। तभी सड़क पर जन्मदिन के कैक काट रहे लोगों रास्ता देने की बात पर कहा सुनी हुई जिसके बाद उन्होंने दोनों से मारपीट कर घायल कर दिया। शुभम को चैहरे पर चौट लगने से बोल नहीं पा रहा है। शुभम के भाई सुरज शर्मा ने बताया कि शुभम और मैं एक शादी समारोह से घर जा रहे थे तभी रास्ते में स्वागत गेट के पास सड़क पर दुर्गेश, हरूण खान और संजय अपने अन्य दोस्तों के साथ कैक काट रहे थे हमने उनसे रास्ता देने का कहा तो उन्होंने कहा कि कैक कटने तक रास्त नहीं मिलेगा। जिसको लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद उन सभी दस से पन्द्रह लोंगो ने मारपीट करना शुरू कर दिया और जिस धारदार हथियार से कैक काट रहे थे उससे मुझे और शुभम को घायल कर दिया मेरे सिर पर चोट आई है और शुभम के चहरे और सिर पर चोट लगी है। जिसके बाद हमें अस्पताल लाया गया।

Views Today: 4

Total Views: 276

Leave a Reply

error: Content is protected !!