सक्रिय सदस्य ही बनेंगे संगठन में पदाधिकारी : महेंद्र सिंह यादव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

संगठन पर्व को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। प्राथमिक सदस्यता अभियान के साथ शुरू हुए भाजपा के संगठन पर्व में अब सक्रिय सदस्यता भी शुरू हो चुकी है। संगठन पर्व के अंतर्गत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमारी वैचारिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीयता की भावना को जो भाजपा का मूल मंत्र है,को मजबूत करने के लिए संगठन को सशक्त करने की जरूरत है और किसी भी संगठन की मजबूती का आधार होते हैं उस संगठन के सदस्य, जिन्हें हम कार्यकर्ता से संबोधित करते हैं। देश भर में सदस्यता के मामले में मध्यप्रदेश नंबर वन है और उन्हें कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं कार्य क्षमता से हम चुनावी समर में विजयश्री प्राप्त करते हैं उन्हीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में से कुछ कार्यकर्ता जो संगठन की रीति नीति एवं दायित्व को भली-भांति समझते हैं उनको उनकी रुचि एवं कार्य कुशलता के आधार पर दायित्व का बंटवारा करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली के अनुरूप कार्य करने हेतु नियुक्त किया जाता है। इसके लिए उनका सक्रिय सदस्यता ग्रहण करना अति महत्वपूर्ण होता है। अब प्राथमिक सदस्यता के साथ संगठन में दायित्व की जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है इसके लिए हमारे हर बूथ पर हमारे सक्रिय सदस्य हो इसकी चिंता सबको करनी है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि हमारे शास्त्रो में स्पष्ट है संघ शक्ति कलयुगें जहां संगठन होता है वहां तरक्की होती है। हमारे दो लक्ष्य है। विकसित भारत और सुरक्षित भारत। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओ की मेहनत से हमने जिले में एक लाख से अधिक सदस्य ऑनलाईन बनाए है जहां नेटवर्क की समस्या है वहां ऑफ लाईन सदस्यता चल रही है। अभी इसका आंकड़ा आना बाकि है जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद मंडल स्तरीय कार्यशालाएं होनी है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय शाह ने कहा कि यहा उपस्थित कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयों की मेहनत के चलते हम आज दिल्ली से लेकर जनता के दिलो तक जगह बनाने में कामयाब हुए है। बूथ समिति की मजबूती से पूरा संगठन मजबूत होगा हम ऐसा संगठन बनाए कि हमसे बेहतर कोई और नजर नही आए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओ का परिश्रम से ही संभव हुआ है। कार्यशाला में संगठन पर्व की शुरूवात में व्यस्तताएं रही। अब हमनें अच्छा लक्ष्य प्राप्त करने की ओर अग्रसर है कार्यकर्ताओ का उत्साह और उमंग इस सफलता की कुंजी बन कर सामने आ रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 410

Leave a Reply

error: Content is protected !!