Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

हरदा में ट्रक पलटने से बड़ा हादसा, बाइक से जा रहे 4 युवकों की मौत

2 min read
Text Size:

हरदा में नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर खाद से भरा ट्रक पलट गया, जिसके कारण ओवरटेक करते समय एक मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो सगे भाई सहित चार युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

हरदा: शुक्रवार की देर शाम नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर खाद से भरा ट्रक पलट गया। इसी दौरान इस ट्रक को ओवरटेक कर आ रहे ट्रक से मोटरसाइकिल भिड़ गई। इसमें चार युवकों की मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई सहित चार युवक शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकले।

दो सगे भाइयों की मौत

हादसा नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर ग्राम चारखेड़ा और खिड़कीवाला बीच हुआ। हादसे में टिमरनी के रहने वाले दो सगे भाई 21 वर्षीय गौतम और 19 वर्षीय प्रीतम की मौत हो गई। इसके साथ ही जुनैद और यशराज मंडलेकर की मौत हो गई है, ये दोनों 18 साल के थे। मृतकों के स्वजनों के अनुसार चारों युवक टिमरनी से हरदा जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से शव जिला अस्पताल ले जाए गए। शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं क्रेन से पलटे हुए ट्रक को सीधा कराया गया।

टिमरनी एसडीपीओ आकांक्षा तलया ने बताया कि चारों मृतक टिमरनी के रहने वाले हैं। वे टिमरनी से हरदा की तरफ आ रहे थे। खिड़कीवाला के पास ट्रक पलट गया जबकि उसी ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें चार युवकों की मौत हो गई है। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य किया गया। मृतकों के शव निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है।

708 Views
What do you think?

Leave a Reply