Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

नियम विरुद्ध संचालित हो रही फटाका दुकान

2 min read
Text Size:

अधिकांश लाइसेंसी नहीं बैठ रहे दुकानों पर

पटाखा दुकानों पर बैठ रहे छोटे-छोटे बच्चे

सेमरी हरचंद- स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में प्रशासन द्वारा पटाखा बाजार लगाना सुनिश्चित किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा फटाका दुकान लगाने को लगाने विवाद ना हो इसे लेकर ग्राम पंचायत में चिट के माध्यम से दुकान लगाने जगह आवंटित की गई है जिसके हाथ में जितने नंबर की पर्ची निकली उसकी दुकान वहीं लगाई गई है। हालांकि प्रशासन द्वारा तमाम दावे और वादे किए जाएं यहां कोई काम नियम विरुद्ध ना हो यह संभव नहीं है क्योंकि दुकानदारों द्वारा क्षमता से अधिक बारूद भी रखा जा रहा है एवं नियम विरुद्ध पटाखा दुकान है संचालित की जा रही है, वही 45 से 50 लोग लाइसेंस धारी हैं जिममें कुछ महिलाओं के नाम के लाइसेंस भी बने हुए हैं परंतु उनकी जगह अन्य लोग फटाका दुकान चला रहे हैं जबकि जिसके नाम से लाइसेंस है उनका दुकान पर बैठना अनिवार्य है वही दुकानों पर छोटे-छोटे बच्चों को भी बैठा कर पटाखे विक्रय किया जा रहे हैं। पटाखा बाजार में दुकानों के बीच में निर्धारित दूरी भी नहीं रखी गई है गिनी चुनी दुकानों पर ही अग्निसमन की व्यवस्था की गई है ऐसे में एक चिंगारी तबाही मचा सकती है इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव नागेंद्र सराठे से बात करने पर उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा सभी को रेत पानी एवं अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं।

640 Views
What do you think?

Leave a Reply