Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

बिजली विभाग की कार्यवाही-बिल जमा नहीं कराने वाले २५ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गुरुवार को विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिल जमा नहीं कराने वाले 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। वहीं बिल की भरपाई करने पर 14 लोगों के कनेक्शन वापस जोड़ दिए गए हैं। विभाग के जेई राकेश सिलोरिया ने बताया कि शहर के कई उपभोक्ताओं के द्वारा समय से बिजली का बिल जमा नही कराया जा रहा है। जिन्हें विभाग के द्वारा लगातार नोटिस देकर बिल जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। बावजूद इसके बिल जमा नहीं कराए जा रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को विद्युत वितरण कंपनी ने हरदा शहर के 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे है। जिन पर करीब चार लाख रुपए का बिल बकाया था, जिसके बाद 14 उपभोक्ताओं ने कार्यालय आकर दो लाख दस हजार रुपए जमा कराया हैं। जिनके कनेक्शन वापस जोड़ दिए गए है।

425 Views
What do you think?

Leave a Reply