अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी ९ दिन बंद रहेगी। कृषि उपज मण्डी सचिव हरदा ने बताया कि 26 अक्टूबर को माह का चतुर्थ शनिवार, 27 को रविवार तथा 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक धनतेरस, रूपचौदस, दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज होने के कारण मण्डी प्रांगण में उपजों का घोष विक्रय नहीं होगा। उन्होने किसानों से अनुरोध किया है कि वे 26 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक अपनी कृषि उपज मण्डी प्रांगण में विक्रय के लिए न लाएं।
नौ दिन बंद रहेगी मंडी-26 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक नहीं होगा नीलामी कार्य







