Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरदा संजय त्रिपाठी ने बुधवार को वनग्राम सालई ठेका एवं केलझिरी के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा एवं मीनू अनुसार नाश्ता व भोजन निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश सेक्टर पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दिए। श्री त्रिपाठी ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन सालई ठेका का अवलोकन किया तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया। इस दौरान केंद्र पर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अंशु तिवारी, सेक्टर पर्यवेक्षक सीमा यादव, सुभद्रा बरखने, पूजा चौहान एवं संबंधित केंद्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

597 Views
What do you think?

Leave a Reply