Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष को झारखंड चुनाव की मिली जिम्मेदारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व की मंशानुरूप झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रवासी कार्यकर्ताओ की नियुक्ति की गई। जिसमें हरदा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा को जगरनाथपुर विधानसभा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनील शर्मा को सिन्दरी विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय झारखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रवासी पदाधिकारियों की बैठक ली। झारखंड प्रवास के दौरान हरदा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनील शर्मा ने केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मप्र तथा झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से भेंट की।

444 Views
What do you think?

Leave a Reply