Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

ग्राम ढोलगांवकला में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। बुखार से पीड़ित मरीजों की सूचना प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग के दल ने बुधवार को ग्राम ढोलगांव कला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के दौरान 125 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 46 मरीज बुखार के पाए गए हंै जिनका उपचार किया गया है एवं 12 डेंगू संभावित मरीजों की जांच के लिए सेम्पल लिए गए हंै। इन सेम्पल को जांच के लिए सेंटीनल सर्विलेंस हास्पीटल जिला चिकित्सालय हरदा भेजा गया। शिविर में जनसामान्य को डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए पंपलेट्स वितरण कर मच्छरो से बचाव की समझाइश दी। उन्होने बताया कि गांव में आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम में लार्वा सर्वे कार्य एवं फीवर सर्वे कार्य किया जा रहा है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply