Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैम्पल लिए जा रहे है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल और आरके कांबले की टीम ने सिराली के जयभवानी स्वीट से मिल्क कैक, बेसन लड्डू, मलाई बर्फी व रसगुल्ले, माया स्वीट से पेड़े, बतासे, समोसा व कचोड़ी, ऊं स्वीट से बर्फी, पेड़ा व नमकीन के 2 सैंपल तथा एकता किराना से चॉकलेट व रोस्टेड चना के सैंपल लिए। इससे पूर्व मंगलवार को टीम ने मालवा वाला रेस्टोरेंट से तेल, मिल्क, मैदा, कचौड़ी के सैंपल लिए तथा सोमवार को टिमरनी के विनय होटल से बर्फी, रामदेव होटल करताना से मिल्क केक एवं बर्फी तथा जय गजानन स्वीट से मावा के सैंपल लिए उन्होने बताया कि ये सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा जांच रिर्पोट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply