Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

वनग्राम रातामाटी, कायरी के शिविर हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी व हरदा विकासखण्ड के 42 वनग्रामों में निवासरत वनवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा योजनाओं की जानकारी उन्हें देने के उद्देश्य से गांव-गांव में क्लस्टर कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने दीपावली अवकाश, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस व बिरसामुण्डा जयंती को ध्यान में रखते हुए 30 अक्टूबर को रातामाटी, 1 नवम्बर को कायरी व 15 नवम्बर को बांसपानी में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। संशोधित कार्यक्रम अनुसार वनग्राम रातामाटी में अब 22 नवम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में रातामाटी, बिटिया व जूनापानी के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। इसके अलावा वनग्राम कायरी में 27 नवम्बर को शिविर आयोजित होगा, जिसमें कायरी, डोंग, आम्बा, मन्नासा, बोथी व जवारधा के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा वनग्राम बांसपानी में 29 नवम्बर को शिविर आयोजित होगा, जिसमें बांसपानी, चंद्रखाल व रूठूबर्रा के ग्रामीण शामिल होंगे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply