Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शासकीय उचित मूल्य दुकानों से फोर्टिफाईड चावल का किया जा रहा वितरण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी बासुदेव भदोरिया ने जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त हितग्राहियों को सूचित किया है कि वर्तमान में शासन द्वारा आयरन, विटामिन बी-12 एवं फॉलिक एसिड युक्त फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है, जिसके सेवन से खून की कमी दूर होती है। उन्होने बताया कि फोर्टिफाईड चावल जनवरी 2023 से प्रदेश के सभी जिलों में वितरित किया जा रहा है। चावल को फोर्टिफाईड करने के लिए सामान्य चावल में आयरन, विटामिन बी-12, और फोल्लिक एसिड से युक्त फोर्टिफाईड चावल के दाने 1 प्रतिशत की मात्रा में मतलब 100 कि.ग्रा सामान्य चावल में 1 कि.ग्रा. फोर्टिफाईड चावल के दाने मिलाए जाते है। फोर्टिफाईड चावल के दाने सांमान्य चावल की तरह दिखते है। उन्होने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि भ्रामक जानकारियों से बचें, फोर्टिफाईड चावल के दाने पकाते या धोते समय अलग से दिखे तो इन चावलों को अलग न करें और इनका सामान्य चावल की तरह सेवन करें। ध्यान रखें, यह प्लास्टिक चावल नहीं है बल्कि पोषण युक्त चावल है।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply