बुधनी विधानसभा उप-चुनाव: कार्यकर्ताओं के विरोध पर एक न चली, बेरंग लौटे रामपाल

– 

कार्यकर्ताओं ने कहा – संगठन ने राजपूत को प्रत्याशी नहीं बनाया तो भुगतने होंगे परिणाम

भैरूंदा।। भाजपा प्रत्याशी के विरोध का सामना कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आए विधानसभा के प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत को भी करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हमें रमाकांत भार्गव जैसा प्रत्याशी मंजूर नहीं है। यदि संगठन ने अपना निर्णय नहीं बदला तो फिर कार्यकर्ता परिणाम बदलने की ताकत भी रखता है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश व केंद्रीय संगठन के द्वारा कार्यकर्ता व जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं किया। पार्टी के द्वारा आयतित किया गया उम्मीदवार हमें कतई मंजूर नहीं है। बुदनी विधान सभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाएं गए रमाकांत भागर्व के टिकट विरोध थामने के लिए भैरूंदा पहुंचे उप चुनाव प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत को भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के चलतें वैरंग लौटना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में रमाकांत भार्गव के टिकट का विरोध करते हुए कहा कि संगठन को अपना फैसला बदलना होगा। यदि संगठन ने राजेन्द्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी नहीं बनाया तो चुनाव में इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के कारण रामपाल सिंह राजपूत को भाषण बीच में ही छोडऩा पड़ा। हालांकि राजपूत बार-बार कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे, बावजूद इसके कार्यकर्ताओं की सिर्फ एक ही मांग रही कि यदि प्रत्याशी नहीं बदला गया तो कार्यकर्ता कांगे्रस के समर्थन में वोटिंग करेंगे। 

ज्ञातव्य हैं कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भागर्व का टिकट मिलने से पहले ही सोशल मीडिया पर चुनावी रथ का फोटो वायरल होने के बाद भार्गव का विरोध शुरु हो गया था। 

भावुक हुए राजेंद्र सिंह बोले कार्यकर्ताओं को बैठक में आने से रोका लेकिन कार्यकर्ताओं के प्यार को सलाम

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि इस बैठक मैं कार्यकर्ताओं को आने से रोकने का भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन मैं कार्यकर्ताओं के हिम्मत हौसले को सलाम करता हूं जिन्होंने मेरे खातिर एक बुलावे पर इस बैठक में आकर मेरा मान और सम्मान रखा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की तपस्या भंग ना हो इसलिए मैंने यह बैठक आहूत की। कार्यकर्ताओं का जो निर्णय होगा वह मेरे लिए सर्वमान्य होगा। मेरा पूरा जीवन कार्यकर्ताओं की सेवा में हमेशा समर्पित रहेगा। मुझे पद का कोई लालच नहीं हैं। हम अपनी बात मर्यादित रूप से संगठन तक पहुंचाएंगे। लेकिन जिस तरह प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो निर्णय लिया हैं वह पीढ़ा दायक है। 

प्रत्याशी चयन का निर्णय पार्टी को, आपकी बात संगठन तक पहुंचाऊंगा 

चुनाव प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए कहा कि हम सब लोगों ने मिलकर कातिर्केय सिंह चौहान का नाम केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा था, लेकिन परिवार के सदस्य का नाम होने के कारण दिल्ली में आयोजित बैठक में स्वंय शिवराज सिंह चौहान ही नहीं गए। इसलिए जो निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ने लिया हैं वह पार्टी का है। आप लोगों की भावनाओं को सुनने के लिए मैं आपके बीच आया हूं आपकी बात को संगठन के बीच रखूंगा।

कार्यकर्ताओं का गुस्सा, गलती दोहराई गई तो पार्टी को भुगतना होगें परिणाम    

आयोजित बैठक में 1000 से भी अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान विधानसभा प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत के सामने कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि संगठन को अपना निर्णय बदलकर राजेन्द्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाना होगा। वर्ष २०१९ में राजपूत को सांसद का टिकट दिया जाना था, लेकिन उस समय की गई गलती को यदि दुबारा दोहराया गया तो पार्टी परिणाम भुगतने को तैयार रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि राजपूत को टिकट नहीं दिया तो हम पोलिंग बूथ पर ना तो काम करेंगे और ना ही वोट डालने जाएंगे। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर देखने को मिला। कई कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि वर्ष २००३ में राजपूत ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी सीट छोडक़र शिवराज सिंह चौहान को दी थी। उस ढाई वर्ष के अंतराल की पूर्ति अब की जा सकती हैं। इसलिए राजपूत को टिकट मिलना ही चाहिए। नहीं तो कांगे्रस को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। बैठक में भाजपा नेता रघुनाथ सिंह भाटी सहित बुदनी विधानसभा के कई कद्दावर कार्यकर्ता व राजपूत समर्थक मौजूद थे।

Views Today: 6

Total Views: 308

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!