Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जिला अस्पताल में महिला सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करें

1 min read
Text Size:

कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य संस्थान सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश

हरदा– कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल की सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए कि जिला अस्पताल परिसर में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर में भीड़भाड़ वाले स्थानो पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा सीसीटीवी कैमरे का एक कनेक्शन पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए ताकि अस्पताल की सुरक्षा की मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम स्तर से भी की जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एचपी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल स्थित पुलिस चौकी को अस्पताल के मुख्य द्वार के पास स्थित किसी अन्य कक्ष में स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

347 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply