नेहरू स्टेडियम में हुई संभाग स्तरीय खो-खो एवं लाठी प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्कूल शिक्षा विभाग हरदा द्वारा शुक्रवार को संभाग स्तरीय शालेय खो-खो एवं परंपरागत लाठी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। वहीं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी स्कूल के मैदान में किया गया। जिसमें संभाग के नर्मदापुरम बैतूल एवं हरदा जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खो-खो में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, यातायात प्रभारी संदीप सुनेश व जिला खेल अधिकारी भीम सिंह विषैला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खो खो बालक वर्ग में पहला मैच बैतूल एवं हरदा के बीच खेला गया। जिसमें हरदा ने बैतूल को 18-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया एवं फाइनल मुकाबला हरदा एवं नर्मदापुरम के बीच खेला गया। जिसमें हरदा 9 अंक से विजय रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में पहला मुकाबला बेतूल हरदा के बीच खेला गया। जिसमें हरदा 15-14 से विजेता रहा। वह फाइनल मुकाबला हरदा नर्मदापुरम के बीच खेला गया, जिसमें हरदा 18-6 से विजेता रहा।इसी प्रकार हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, महात्मा गांधी स्कूल के प्राचार्य जेपी प्रजापति एवं सुभाष शर्मा ने परिचय प्राप्त किया। इसमें बालक वर्ग में हरदा ने नर्मदापुरम को 19-14 से हराकर विजेता बना एवं बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला में हरदा ने नर्मदापुरम को 5-2 से हराकर विजेता रही। इससे पूर्व बालक वर्ग का पहला मुकाबला नर्मदापुरम और बैतूल के बीच खेला गया, जिसमें नर्मदापुरम ने बैतूल को 10-1 से हराया एवं बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में हरदा ने बैतूल को 9-1 से हराया। इसमें ऑफिशियल के रूप में एनआईएस कोच विकास पांडे, गौतम विश्वकर्मा, हिमांशु धुर्वे ने की। इसी प्रकार परंपरागत लाठी में अलग-अलग वजन वर्ग में एक लाठी, दो लाठी एवं लाठी युद्ध की टीम का चयन किया गया। इस अवसर पर रामनिवास जाट, राजेश त्रिपाठी, खेल विभाग से खेल समन्वयक सलमा खान, मोनिका मेहता, भूपेंद्र तोमर, सचिन बरकड़े। लाठी में दिलीप चौहान, नर्मदापुरम से अरविंद शर्मा, विनोद साहू एवं कलीराम अहिरवार व बैतूल से उमाकांत कोकाटे व अरोरा आदि उपस्थित थे।

366 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!