Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

लाठी प्रतियोगिता में हरदा टीम ने मारी बाजी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर के नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को परंपरागत लाठी संभाग स्तरीय एक लाठी, दो लाठी एवं लाठी युद्ध का आयोजन किया गया। जिसमें हरदा नर्मदापुरम, बैतूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें चयनकर्ता दिलीप चौहान डेली स्कूल आप एजुकेशन सोडलपुर और महेन्द्र सोलंकी टिमरनी, विनोद बुंदेले बैतूल, सचिन बाथरे नर्मदापुरम के द्वारा ऑफिशियल की भूमिका निभाई गई। जिसमें बालक वर्ग में हरदा प्रथम, द्वितीय स्थान नर्मदापुरम एवं तृतीय स्थान पर बैतूल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बैतूल, द्वितीय स्थान नर्मदापुरम एवं तृतीय स्थान पर हरदा की टीम रही। अतिथियों के द्वारा सभी खिलाड़ियों का परिचय किया गया। इस मौके पर रामनिवास जाट, आनंद तिवारी, रोहित रहेड़वा उपस्थित रहे।

267 Views
What do you think?

Leave a Reply