नपा की स्वच्छता व्यवस्था को देखकर नागरिक हो रहे जागरुक

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेड़िया एवं नगर पालिका के सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा प्रतिदिन स्वच्छता की मुहिम चलाकर, अपने हृदय नगर को स्वच्छ रखने की अपील नगरवासियों से की जा रही है। जहां नगरवासियों का भी सहयोग नगर पालिका को मिल रहा है। सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि नगर पालिका की स्वछता टीम के माध्यम से हृदय नगर के प्रत्येक वार्ड में सफाई दरोगा अपने अधीनस्थ सफाई कर्मियों की उपस्थिति में सफाई करवा रहे हैं। प्रतिदिन प्रात: अपने वार्ड एवं अपने घर के आसपास स्वच्छता का वातावरण देख नागरिकों में भी उत्साह है और वह भी अपने प्रतिष्ठानओं व घर के आसपास स्वच्छता बनाकर नगरपालिका को अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। नगर पालिका का कचरा वाहन प्रत्येक वार्ड में जाकर घरों से कचरा संग्रहण कर रहा है। सड़कों नालियों की सफाई समय पर नगरपालिका सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही है। शुक्रवार को नगर पालिका द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है, ताकि संक्रमण का खतरा रोका जा सके।

374 Views

Leave a Reply