अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को शहर के दर्जनों युवा नगर पालिका सीएमओ कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने सीएमओ कमलेश पाटीदार से नेहरू खेल मैदान की मरम्मत करवाने की मांग की। खिलाड़ियों ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में प्रतिदिन तीन सौ से अधिक खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के लिए आते है। लेकिन रावण दहन के कार्यक्रम के कारण मैदान को जगह-जगह खोद दिया गया है, जिससे खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने में परेशानी हो रही है। खिलाड़ियों ने बताया कि कई युवाओं का हाल ही में एमपी पुलिस का फिजिकल टेस्ट होना है। जिसके लिए उन्हें तैयारी करनी है। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने चंदा करके मैदान को ठीक कराया था, लेकर रावण दहन के आयोजन के बाद मैदान फिर से खराब हो गया है। जिसके बाद इस पर कार्रवाई करते हुए सीएमओ ने सब इंजीनियर को तत्काल ग्राउंड की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए हैं।
शहर के खिलाड़ियों ने नपा सीएमओ से की खेल मैदान की मरम्मत की मांग

118 Views

