सिनियर बालक छात्रावास छीपाबड़ के छात्रों ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दिया आवेदन, कार्यवाही की मांग

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को सिनियर बालक छात्रावास छीपाबड़ मे नियम अनुसार निवास कर अध्ययन करने वाले छात्र एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एक शिकायती आवेदन दिया जिसमें उन्होने बताया सिनियर बालक छात्रावास छीपाबड़, जिला हरदा में पात्रता के आधार पर शासन की वैध अनुमति एवं नीति नियम अनुसार निवास कर अध्ययन कर रहे हैं, मगर यहां के अधीक्षक संतोष लोंगरे द्वारा हमें जो भोजन एवं नाश्ता प्रदान किया जाता है, वह बहुत ही घटिया एवं निर्धारित मापदण्डों अनुसार तैयार कराकर प्रदान नहीं किया जा रहा है। इस पर आपत्ति लेने पर हम छात्रों से शराब के नशे में इनके द्वारा दुर्रव्यवहार किया जाता है। हमें डराया धमकाया जाता है एवं इस संस्था से निकलवाने की धमकियां दी जाती है। इस संस्था की अनियमितता की आवाज उठाने वाले को अधीक्षक द्वारा टारगेट करने की शिकायत छात्र सूर्यप्रकाश पिता देवेन्द्रकुमार गौण्ड चिकलपाट ने सभी छात्रों की सहमति से दो अक्टूबर को अ0वि0अ0 खिरकिया को लिखित आवेदन दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी कोई ठोस एवं वैधानिक कार्यवाही अधीक्षक पर नहीं की गई। जिसके कारण उनका छात्रों पर दबाव जारी है। नाश्ता एवं भोजन में मापदण्डों के अनुसार कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। हमारे वीडियो आदि बनाकर हमें हमारे माता-पिता को बुलाकर लाने के निर्देश देकर हमारे अध्ययन में बाधा उत्पन्न कर रहे है। अधीक्षक द्वारा संस्था को अपनी निजी संस्था के समान संचालित किया जा रहा है। हमारी मांग है कि संस्था के अधीक्षक को टर्नीमेट कर उचित कार्यवाही की जाए।

Views Today: 2

Total Views: 336

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!