Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

खनिज के अवैध परिवहन में शामिल डंपर और ट्रैक्टर जब्त

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को खनिज अमले द्वारा टिमरनी तहसील अन्तर्गत रेत के अवैध उत्खनन एवम परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान सन्तोष पिता डालू द्वारा गंजाल नदी से रेत का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। मौके पर उनके जान डियर ट्रेक्टर नम्बर एमपी 47 एएच 5551 को रेत से भरा पाया गया जिसे बिना अनुमति उत्खनन किए जाने से जप्त कर थाना टिमरनी में खडा करवाया गया है। इसके अलावा हरदा से इन्दौर रोड पर डम्पर नम्बर आरजे 09 जीडी 6289 को मुरम का ओव्हर लोड परिवहन करने के कारण चालक दीपक पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी रातातलाई से जप्त कर थाना सिविल लाइन हरदा में खड़ा किया गया है।

318 Views
What do you think?

Leave a Reply