रहटगांव में आज लगेगा रोजगार मेला

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले के प्रत्येक विकासखंड में अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेलो का आयोजन किया जा रहा है। इन रोजगार मेलों में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। जिला परियोजना प्रबन्धक डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन हरदा ने बताया कि विकासखंड टिमरनी अंतर्गत ग्राम पंचायत रहटगांव में 15 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड खिरकिया अंतर्गत ग्राम पंचायत चारूवा में दिनांक 16 अक्टूबर को रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन रोजगार मेलों में निजी क्षेत्र की कम्पनियां, वर्धमान यार्नस भोपाल, प्रथम एज्युकेषन भोपाल, नवकिसान बायोटेक भोपाल, क्यूसेस क्राप बैगलोर व टाटा इलेक्ट्रानिक एवं एमआरएफ टायर के प्रतिनिधि आदि संस्थाऐं प्रतिभागियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेंगी। उन्होने बताया कि जिले के बेरोजगार युवक युवतियां रोजगार मेलो में प्रतिभागिता कर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। भाग लेने के लिए 18 से 30 वर्ष उम्र के कम से कम कक्षा 5 वीं पास युवक युवतियां शामिल हो सकते है। उन्होने बताया कि टाटा इलेक्ट्रानिक के लिए 18 से 26 वर्ष की कम से कम कक्षा 12 उत्तीर्ण युवतीयां एवं एमआरएफ टायर के लिए कक्षा 10वीं पास एवं किसी भी विषय में आईटीआई होना आवश्यक है।

465 Views

Leave a Reply