पिछले 24 घंटों में जिले में 9.4 मि.मी. औसत वर्षा

अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 9.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 5.3 मि.मी., टिमरनी में 11.6 मि.मी., खिरकिया में 0 मि.मी., रहटगांव में 30.2 मि.मी. व सिराली में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 1112.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 1193 मि.मी., टिमरनी में 1010.4 मि.मी., खिरकिया में 1029 मि.मी., रहटगांव में 1208.1 मि.मी. व सिराली में 1122.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 14 अक्टूबर तक 1146.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

487 Views

Leave a Reply