Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन

वन विभाग टीम ने शराब और लकड़ी चुराने वालो को बाइक के साथ पकड़ा

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह -वन मंडल अधिकारी बड़वाह के निर्देशन एवं उप वनमंडल अधिकारी बड़वाह और वनपरिक्षेत्र अधिकारी बड़वाह के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र सहायक सुलगांव हरसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में दल गठित कर रात्रि गस्त की जा रही थी । इस दौरान गुरुवार सुबह लगभग 4:00 बजे 3 बाइक को कक्ष क्रमांक 251 की ओर से आते देख नाकाबंदी कर उन्हें रोका गया ।तभी चार व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले ।वही एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ने में सफलता हासिल हुई । मौके पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुनील पिता गोरेलाल उम्र 21 निवासी टिटवापलासिया होना बताया ।जिसने अपने साथ वाले अन्य व्यक्तियों के नाम मुकेश पिता वीर सिंह, अजय पिता नरसिंह, सोहन और दिलीप सभी निवासी राहत पलासिया होना बताया । पकड़ी गई दो पहिया वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं होना पाया गया । मौके से दो पहिया वाहन एवं ईमारती लकड़ी को जप्त किया गया ।

शराब और लकड़ी चोरी करने वाले ने परिक्षेत्र सहायक को मारी टक्कर —-

गुरुवार प्रातः करीब 6 बजे एक तेजी गति से जाती अन्य बाइक को स्टॉफ सदस्यों द्वारा पीछा कर रोकने का प्रयास किया गया ।इस दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे, उक्त गाड़ी पर सागौन की लकड़ी एवं बोरियां रखी थी ।बाइक सवार को रोकने पर उसके द्वारा परिक्षेत्र सहायक रावत पलासिया को गाड़ी से टक्कर मार दी । वही उनके जमीन पर गिरने के बाद उनके पैर पर बाइक चढ़ा दी ।इस दौरान बाइक का बैलेंस बिगड़ने से बाइक भी जमीन पर गिर पड़ी ।तभी आरोपी मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले । उक्त घटना सुलगांव से बड़वाह रोड पर गांव के पास मालघाटी कक्ष क्रमांक 259 में घटित हुई । मौके पर लगभग 200 लीटर अवैध कच्ची शराब जो प्लास्टिक बोरी में बंधी थी ।जिसे पॉलिथीन में पैक कर ले जा रहे थे। जबकि सागवान ईमारती लकड़ी को जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 380/19 के तहत गुरुवार को प्रकरण पंजीकृत किया गया । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में अरविंद सिंह सेंगर, परिक्षेत्र सहायक रावत पलासिया गजानन वास्कले, कार्यवाहक वनपाल रमेश सोलंकी, वनरक्षक अमिताभ मंडलोई, वनरक्षक राजेंद्र रावत, वनरक्षक शिव शंकर, खमरिया वनरक्षक कृष्ण पाल सिंह, वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिक उक्त कार्यवाही में मौजूद थे ।

378 Views
What do you think?

विकास पवार बडवाह

All posts by विकास पवार बडवाह (17)

Leave a Reply