भैरूंदा। भैरूंदा से बुदनी तक सड़क की हो रही जर्जर स्थिति के चलतें ठेकेदार के द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को भी सड़क मरम्मत के दौरान तेज बरसात होने की स्थिति में ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया और बरसात के दौरान ही सड़क की मरम्मत जारी रही। जिसे लेकर कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा हैं कि आखिर सरकार के द्वारा कौन सी स्पेस टैक्नालॉजी से सड़क की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के पैसों में आग लगा रही हैं। ठेकेदार के द्वारा पहले से ही घटिया सड़क निर्माण किया जा रहा हैं, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता। ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग उन्होंने कहीं है। विक्रम शर्मा ने कहा कि सरकार के द्वारा सड़क निर्माण के लिए जिस एजेंसी को तय किया गया हैं उसकी भाजपा नेताओं से साठगांठ हैं। ओर वह उन्हीं के इशारे पर सड़क का निर्माण कर रही है। 18 माह की अवधि में सड़क बनकर पूरी होना थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भैरूंदा से बुदनी जाने वाले आम लोगों को लगातार परेशानियों से जुझना पड़ रहा है।
बरसात में सड़क मरम्मत, कांग्रेस ने कसा तंज, यह कौन सी स्पेस टैक्रॉलाजी, जिससे हो रही सड़क मरम्मत

Text Size:
424 Views
What do you think?





