Skip to content
Sunday, 11 October 2026
सीहोर

सफलता का सम्मान- कालोनी वासियों व सरपंच संघ ने पुलिस का किया सम्मान

1 min read
Text Size:

भैरूंदा। पुलिस के द्वारा की गई मेहनत के बाद पिछले दिनों हुई चोरी के मामले को उजागर करने का पुलिस का सम्मान सरपंच संघ, स्वप्न सिटी व स्तुति विहार कालोनी के निवासियों के द्वारा किया गया। इस दौरान स्वागत सम्मान करने वाले लोगों ने बताया कि पुलिस के द्वारा की गई मेहनत के कारण चोरी का खुलासा हुआ है। इस मामले में एसडीओपी दीपक कपूर व थाना प्रभारी जीएस दांगी सहित उनकी टीम के द्वारा इस सफलता को प्राप्त करने में जी तोड़ मेहनत की है। इसी का परिणाम है कि एक के बाद एक लगातार चोरी के मामले उजागर हो रहे है। इस मामले में कालोनी वासी व सरपंच संघ के द्वारा सम्मानित किया गया।

232 Views
What do you think?

गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल

All posts by गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल (34)

Leave a Reply