अनोखा तीर, हरदा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा रामदेव का भव्य जम्मा जागरण शर्मा कालोनी स्थित मंदिर के किया जा रहा है। विगत 13 वर्षों से सतत जम्मा जागरण होता आ रहा है। मंदिर के पुजारी पं. मयूर तिवारी ने बताया कि हर साल इसी तरह बाबा रामदेव जी का जम्मा जागरण नवमी के दिन रात्रि 8 बजे से आरंभ होता है और दशमी की दोपहर बारह बजे निशान और महाआरती की जाती है। आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
बाबा रामदेव मंदिर में जम्मा जागरण

Text Size:
431 Views
What do you think?






