Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या

2 min read
Text Size:


– पति-बच्चे ने ट्रेन के सामने आकर दी जान, पत्नि ने घर में लगाई फांसी
अनोखा तीर, सिवनी मालवा
। क्षेत्र के ग्राम रूपादेह निवासी एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। गुरूवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक तथा बच्चे का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच देखा तो संदीप लौवंशी उम्र लगभग 30 वर्ष तथा उसके 5 वर्षीय पुत्र तक्षित लौवंशी का शव पड़ा हुआ था। तथा उसकी बाइक रेलवे ट्रैक के पास ही बानापुरा में खड़ी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बना दोनों के शव को पीएम के लिए सामुदायिक केंद्र लेकर आये। वहां पिता पुत्र के शव का पीएम चल रहा था तभी सूचना आई कि उपनगरी बानापुरा के नीचा बाजार में घर पर युवक की पत्नि पूजा लौवंशी ने भी फांसी लगा ली है। जानकारी के अनुसार 4 दिन पहले ही युवक के बड़े पापा की मृत्यु गांव में ही हुई थी। जिसके बाद कल ही युवक तथा उसकी पत्नि बानापुरा नीचे बाजार किराए के मकान में वापस आये थे। जानकारी मिलते ही थाने से उपनिरीक्षक सोनाली चौधरी पुलिस बल के साथ युवक के निवास पर पहुंची। जहां फांसी पर लटके महिला के शव को उतारा गया। वहीं शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। किन कारणों से तीनों ने आत्महत्या की है इसका पता नहीं चल पाया है। उपनिरीक्षक सहजाद खान ने बताया कि सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए लाया गया। वहीं उपनिरीक्षक सोनाली चौधरी ने बताया कि उपनगरी बनापुरा में एक महिला की फांसी लगाने की सूचना मिली थी। इनके ही पति तथा बच्चे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था किन कारणों से पूरे परिवार ने आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है। युवक टेंट वाले के यहां काम करता था। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है जांच के बाद ही खुलासा होगा।

320 Views
What do you think?

Leave a Reply