अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और मप्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी 12 सितम्बर को संयुक्त रूप से हरदा जिले के सिलारी प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेतात्रय 12 सितम्बर को सुबह 8 बजे भोपाल से रेहटी, नसरूल्लागंज होते हुये दोपहर 12 बजे हरदा जिले के सिराली पहुंचेंगे। नेतात्रय सिराली से ग्राम खुदिया पहुंच कर मकड़ाई रियासत के पूर्व राजा तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व.अजय शाह को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात श्री पटवारी, श्री सिंह और श्री चौधरी दोपहर 1 बजे सिराली से प्रस्थान कर दोपरह 3 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे।
184 Views





