साक्षरता सप्ताह के तहत 8 सितम्बर तक होगी विभिन्न गतिविधियां


अनोखा तीर, हरदा।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले में साक्षरता सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि साक्षरता सप्ताह के तहत जिले में 8 सितम्बर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जारी कार्यक्रम अनुसार 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय व महाविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों द्वारा साक्षरता के महत्व एवं ‘सभी के लिए शिक्षाÓ विषय पर विद्यार्थियों व पालकों से चर्चा की जाएगी। इस दौरान साक्षरता गीत, नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार 6 सितम्बर को साक्षरता के महत्व पर नारे लेखन, निबन्ध प्रतियोगिता, परिचर्चा व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साक्षरता सप्ताह के तहत 7 सितम्बर को अक्षर साथी चिन्हांकित निरक्षरों से सम्पर्क कर उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अध्ययन केन्द्रों पर आने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में जिला, विकासखण्ड, संकुल व ग्राम स्तर पर साक्षरता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक विद्यालय में साक्षरता की शपथ दिलाई जाएगी तथा अक्षर सार्थियों का सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

354 Views

Leave a Reply