Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

पोषण माह के तहत पोषण जागरूता कार्यक्रम संपन्न

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मंगलवार को जिले के ग्राम खिड़कीवाला के आंगनवाड़ी केन्द्र में महिलाओं एवं बच्चों को एकत्रित कर पोषण जागरूकता रैली आयोजित की गयी। इस दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र पर सुपोषण मंगल दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं व बच्चों को पोषण संबंधित समझाइश दी गयी। इस अवसर पर बताया गया कि 6 माह की आयु तक के बच्चे को केवल स्तनपान करायें तथा 6 माह की आयु पूर्ण करने पर स्तनपान जारी रखते हुए अर्द्ध ठोस आहार देना प्रारंभ करें। भोजन में अंकुरित अनाज एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करें। कार्यक्रम में बताया गया कि पोषण के साथ साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की सेक्टर पर्यवेक्षक संगीता राजपूत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका डोंगरे, सहायिका चंदा ठाकुर व ग्राम की महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। इसके अलावा ग्राम कालपी के आंगनवाड़ी केन्द्र में भी पोषण माह का आयोजन किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र सुखरास क्र. 2 में पोषण माह अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंगल दिवस के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को अच्छे खान-पान संतुलित आहार लेने की समझाइश दी गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र छिदगांवमेल क्र. 2 सेक्टर टिमरनी 2 में पोषण माह अंतर्गत पोषण रैली का आयोजन किया गया। मंगल दिवस के दौरान गर्भवती की गोद भराई की गई। महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को अच्छे खान-पान संतुलित आहार लेने की समझाइश दी गई। गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्तनपान एवं ऊपरी आहार का महत्व बताया गया। ग्राम आलमपुर में पोषण माह के अंतर्गत उपस्थित 4 गर्भवती महिलाओ को धात्री माताओं को परियोजना अधिकारी में के द्वारा पोषण की समझाईश दी गई और सुरजना के महत्व के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय पौषण माह के अंतर्गत केंद्र सोनपुरा में रैली निकाली गई एवं गर्भवती धात्री किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक भोजन हरी पत्तेदार सब्जी आयरन की गोली टीकाकरण की समझाइश दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र फुलड़ी में पोषण माह अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया। गर्भवती महिला और धात्री माता व किशोरी बालिकाओं को अच्छे खान-पान संतुलित आहार लेने की समझाइश दी गई।

675 Views
What do you think?

Leave a Reply