Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

बुलेटों के मॉडिफाईड सायलेंसर जप्त कर की चालानी कार्रवाई

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। थाना यातायात पुलिस द्वारा जिले में मॉडिफाईड सायलेंसर वाली बुलेटो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । मंगलवार को यातायात पुलिस  द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया । इन स्थानों से गुजरने वाली मॉडिफाईड सायलेंसर लगी बुलेटो  को रोककर थाना लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। शहर में चौराहों और अन्य मार्गों पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा लगभग 25 से अधिक बुलेटो को थाना लाया गया और साउन्ड लेवल मीटर से सायलेंसर को चेक किया गया। जिनमें 05 सायलेंसर माडिफाईड पाये गये। इन बुलटों से फटाके की आवाज निकल रही थी । सायलेंसरो को बुलेट से निकलवार जप्त कर लिया गया। उनके स्थान पर मानक स्तर का नया सायलेंसर लगवाया गया । वही यातायात पुलिस द्वारा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 22 चालान बनाकर 8700 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संदीप सुनेश, सउनि रूपसिंह उईके, सउनि सुरेन्द्र मालवीय, प्र.आर यशदीप, अनूप, अमर आरक्षक विजय, अंकज, अशोक, ललित शामिल रहे ।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply