आयुष विभाग का जरावस्था स्वास्थ्य शिविर 5 को  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिले के आयुष विभाग के 7 संस्थाओं को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बनाया गया है। यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर जांच सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने जानकारी दी कि इन सात केंद्रों पर 5 सितंबर को जरावस्था स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बुजुर्गों की विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क जांच होगी एवं चिकित्सा द्वारा परामर्श कर आयुर्वेद, होम्योपैथिक पद्धति से नि:शुल्क औषधियों का  वितरण किया जाएगा। साथ ही वृद्धावस्था में स्वस्थ रहने संबंधी सलाह भी दी जाएगी। यह शिविर ग्राम बिच्छापुर, बालागांव, चारखेड़ा, तजपुरा, पड़वा, छिदगांवमेल एवं गहाल में लगाए जाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

error: Content is protected !!