100 साल की उम्र में आज मुख्यमंत्री के पिता का निधन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का 100 साल की उम्र में आज निधन हो गया। वह पिछले एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। वह उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को मुख्यमंत्री भी अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। आज ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महान आर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना था। आज सीएम मोहन यादव का शेड्यूल व्यस्त था, वह आज कैबिनेट बैठक लें रहे थे, इसी बीच उनके पिता के निधन की खबर आई।

उल्लेखनीय है कि संघर्ष के दिनों में सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव रतलाम से उज्जैन आए थे। यहां आकर उन्होंने सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की जिसके बाद उज्जैन शहर के मालीपुरा में भजिए और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान लगाई। अपने जीवन में कठिन संघर्ष किया और अपने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित प्रदेश मंत्रीमंडल के सभी मंत्रियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। दैनिक अनोखा तीर परिवार भी मुख्यमंत्री के पिता पूनमचंद यादव के निधन पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Views Today: 4

Total Views: 446

Leave a Reply

error: Content is protected !!