Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

छिदगांव मेल स्थित फैक्ट्री की जांच के लिए अधिकारियों का दल गठित

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम छिदगांव मेल में स्थित एथेनाल फैक्ट्री की जांच के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह ने अधिकारियों का 7 सदस्यीय दल गठित किया है। जारी आदेश अनुसार जांच दल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर हरदा डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग को शामिल किया गया है। जांच दल को फैक्ट्री की व्यवस्थाओं की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply