अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के मंत्री दुर्गादास उईके शनिवार को हरदा जिले के ग्राम खुदिया में टिमरनी विधायक अभिजीत शाह के पिता अजय शाह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री उईके ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह और पूर्व विधायक संजय शाह से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा ने भी शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
केंद्रीय मंत्री उईके ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Text Size:
193 Views
What do you think?






