अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नवीन विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी करेली जिला नरसिंहपुर है। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था और एक बैंक कर्मी के मकान में किराए से रहता था। पंचनामा तैयार कर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नवीन अपने पिता का इकलौता बेटा था। बहन की शादी हो गई। बताया जा रहा है कि वह दो महीने पहले आया था। पहले जबलपुर में जॉब करता था। पिता करेली में सेंटिग का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि वह राखी पर अपने घर आया था। वह हरदा में मकान में अकेले ही रहता था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे पुलिस को युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार सुबह पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक अकेला रहता था। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है।
युवक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

Text Size:
121 Views
What do you think?






