अनोखा तीर, खिरकिया। मध्य प्रदेश शासन की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके अल्प प्रवास पर खिरकिया पहुंची। इस दौरान दीपक माहेश्वरी, गिरिराज माहेश्वरी, पंकज धुप्पड व पंकज सोनी द्वारा श्रीमती उईके का पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत कोर, महेंद्र सिंह खनुजा ने भी पीएचई मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर नगरवासियो की और से उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्षद नितिन गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह खनूजा, युवा नेता संजय यादव, शुभम श्रीवास, अर्जुन सेन, जय मारवाड़ी, तहसीलदार राजेंद्र पवार अपने प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद रहे।
अल्प प्रवास पर खिरकिया पहुंची पीएचई मंत्री उईके

Text Size:
189 Views
What do you think?






