Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

श्रमिकों को प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना में मिलेगा 2 लाख का सुरक्षा बीमा

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। भारतीय डाक विभाग द्वारा गरीब, कमजोर तथा असंगठित वर्ग के व्यक्तियों को 2 लाख रूपये का सुरक्षा बीमा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना प्रारम्भ की गई है। श्रम पदाधिकारी हरदा ने बताया कि योजना में सम्मिलित व्यक्ति को दुर्घटना में मृत्यु अथवा पूर्ण विकलांगता पर 2 लाख तथा आंशिक विकलांगता पर 1 लाख की बीमा राशि देय होगी। प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु के श्रमिक सम्मिलित हो सकते है। योजना में शामिल होने के लिये व्यक्ति को डाक घर में 500 रूपये का बचत खाता खुलवाना होगा। साथ ही प्रथम बार 20 रूपये की प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। इसके बाद बचत खाते के ब्याज से प्रीमियम स्वत: जमा होता रहेगा।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply