Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों से सुझाव आमंत्रित

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2024-25 के तहत विद्यार्थियों के मौलिक विचार व नवीन आईडिया को भारत सरकार विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ई-एमआईएएस पोर्टल पर ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है। आइडिया अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने सभी प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को अंतिम तिथि से पूर्व अपनी शालाओं में अध्ययनरत अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अपने नवीन विचार पोर्टल पर अपलोड करने के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों के ऐसे मौलिक व नवीन विचारों को पोर्टल पर अपलोड किया जाना है, जो समाज की समस्याओं का समाधान कर सके एवं लोगों की कार्य क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ सेवाओं को भी आसान करने की अभिनव राह तैयार कर सके। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र हरदा अजय कुम्भारे ने बताया कि इस योजना में शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई व आईसीएसई से मान्यता प्राप्त प्रदेश में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत 10 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के कक्षा 6टी से 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के विचारों को शामिल किया जाता है। इस योजना के तहत देश भर से चयनित 1 लाख विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 10 हजार रूपये की राशि भेजी जाती है।

500 Views
What do you think?

Leave a Reply