हरदा:-जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने शुक्रवार को टिमरनी का दौरा कर वहां संचालित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने विकासखण्ड स्तरीय कृषि कार्यालय, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा व पशुपालन विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति चैक की तथा कार्यालयों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। सीईओ सिसोनिया ने निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों में शासकीय अभिलेख व्यवस्थित तरीके से संधारित करने के लिये भी कहा।
89 Views

