Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास से मनाया, हुई प्रतियोगिताएं

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय  हरदा में प्राचार्य विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें क्रीड़ा अधिकारी भारती चंदेल द्वारा मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे हैं, उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। राष्ट्रीय  खेल दिवस के उपलक्ष में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, गोला फेक, चक्की फेक, शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में प्रथम शीतल एवं अमित, द्वितीय शिवानी एवं मनीष, तृतीय स्वाति एवं विकास। 100 मी. दौड़ प्रथम प्रीति एवं आदित्य, द्वितीय नेहा एवं सतीश, तृतीय मानसी एवं भगवान। गोला फेक प्रतियोगिता प्रथम शीतल एवं आदित्य, द्वितीय नेहा एवं विकास, तृतीय मानसी एवं कमलेश। शतरंज प्रतियोगिता प्रथम आदित्य एवं द्वितीय दुर्गेश रहे। समस्त प्रतियोगिता में महाविद्यालय के डॉ अनीता बिरला, डॉ.माया रावत, डॉ.सोनिका बघेल, श्रीमती सोनाली ठाकुर, सुश्री अंतिम कनेरिया, डॉ गोविंद सिंह तोमर, संदीप कुंभकार, राजू पिपरदे, धर्मेंद्र चौहान, नूर मोहम्मद, डॉ.कृष्ण सातनकर, श्रीमती कविता पुनासे, डॉ कल्पना बारस्कर, राजेंद्र नागले, डॉ.तोताराम पटेल, डॉ.भावना यादव, सुश्री सुरभी राजपूत, डॉ.मोनिका आहूजा, डॉ.अंजली जिझोतिया, सीमा रजक, श्रीमती सोनाली बागद्रे, गुणवंत मकोड़े एवं संतोष राठौड़ द्वारा प्रतियोगिता संपन्न कराने में संपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply