Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

नपाध्यक्ष ने सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। जिसमें वार्ड क्र. 1 एवं 16 में स्थित पानी की टंकी के पास चौक निर्माण एवं आंगनवाड़ी से नई टंकी तक सीसी रोड, वार्ड क्र. 17 में विश्वकर्मा जी के मकान से भारती जी के घर तक सीसी रोड निर्माण एवं वार्ड क्र. 34 में छिपानेर मेन रोड से किशोरी लाइन मेन के घर तक सीसी रोड, वार्ड क्र. 29 में फाइल वार्ड में स्थित स्कूल से शंकर मंदिर तक फिर शंकर मंदिर से दुर्गा मंदिर मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण तक का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, पार्षद श्रीमती विंदू विनोद गुर्जर, श्रीमती मीरा कैलाश कुचबंदिया, अहद खान, राजू कमेड़िया, लक्ष्मण सिटोले, आयुष शर्मा एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply