Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हुई विभिन्न  प्रतियोगिताएं

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर संस्कार विद्यापीठ में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी भीमसिंह उपस्थित थे। साथ ही स्कूल शिक्षा खेल विभाग के रामनिवास जाट, राजेश बलिया खेल एवं युवा कल्याण विभाग से सलमा खान उपस्थित थी। कार्यक्रम में संस्कार विद्यापीठ के बालक बालिकाओं ने रोप, मलखान पर विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी भीमसिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन की प्रेरक बातों को विद्यार्थियों से साझा किया एवं खेलों का जीवन में महत्व भी बताया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने उद्बोधन में ध्यानचंद जी के जीवन से संबंधित कई रोचक बातें प्रस्तुत की। साथ ही विगत दिनों विद्यालय के खेल प्रभारी अनिल पटेल द्वारा झांसी में सैकड़ो बच्चों को एक साथ मलखंब का प्रदर्शन करवाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन के नटवर पटेल, नवनीत पटेल प्राचार्य एसपी भदौरिया द्वारा समस्त अतिथियों को विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply