Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

1 min read
Text Size:

-बुलट वाहन से मॉडिफाईड सायलेंसर किए जब्त
अनोखा तीर, हरदा।
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा बुलेट वाहन से तेज आवाज निकालने वाले माडीफाई सायलेंसर जब्त करने कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी संदीप सुनेश के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया तथा इन मार्गो पर से गुजरने वाली बुलेटों को थाना यातायात लाया गया। जहां पर बुलेटों के सायलेंसरों का साउण्ड लेवल मीटर मशीन से परिक्षण कराया गया, जिनमे बुलेटों के सायलेंसर अमानक पाने पर जप्त कर चालानी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संदीप सुनेश, सउनि बसंत चौधरी, विमल, अंकज, रतन, ललित, शामिल रहे। अमानक सायलेंसर एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 42 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 16 हजार 800 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply