अनोखा तीर, हरदा। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि जिले में गत 25 मई 23 से 4 चलित पशु चिकित्सा इकाई ‘पशुधन संजीवनीÓ संचालित हैं। इन पशुधन संजीवनियों में से 1 जिला मुख्यालय एवं 3 विकासखण्ड हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी में संचालित है। सभी चलित पशु चिकित्सा इकाईयों में 1 पशु चिकित्सक, 1 पैरावेट एवं 1 वाहन चालक सह अटेण्डर सहित कुल 3 लोगों का दल पदस्थ हैं। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि पशुपालकों द्वारा टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने पर लोकेशन मिलते ही टीम उस स्थान के लिये रवाना हो जाती है। माह अप्रैल 2024 से माह जुलाई 2024 तक 1006 पशुओं का घर पहुंच उपचार सहित विभिन्न प्रकार की पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर पशुपालकों को सेवायें प्रदान की गई हैं। साथ ही पशुओं के उपचार के उपरांत दवाईयां नि:शुल्क प्रदान की जाती है।
पशुधन संजीवनी से 1006 पशुओं को घर पहुंच कर किया उपचार

281 Views




